Punjab Politics: वेस्ट विधानसभा के हर वार्ड व हर बूथ मे कमल खिलायेंगे- अशोक सरीन हिक्की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं जिला महामंत्री अशोक सरीन (हिक्की) की अध्यक्षता में वेस्ट विधान सभा क्षेत्र में सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडलों के नए लगाए गए प्रभारियों के साथ बैठक की।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दर्शन भगत, दविंदर भारद्वाज, जिला सचिव अमित भाटिया, अश्वनी अटवाल, योगेश मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, मुनीश बल, गौरव जोशी, सुदेश भगत, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद कश्यप, मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

प्रभारियों की नियुक्ति की गई

इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने पंजाब भाजपा महामंत्री एवं ज़ोनल प्रभारी जीवन गुप्ता व जिला भाजपा प्रभारी पुष्पिंद्र सिंघल जी से विचार विमर्श कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला पदाधिकारियों को मंडलो का प्रभार सौंपा गया है।

जिसमें मंडल नंबर 9 के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष वरुण कंबोज हनी, मंडल नंबर 10 के प्रभारी जिला सचिव अमित भाटिया, मंडल नंबर 11 के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, एवं मंडल नंबर 12 के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार को बनाया गया है। अशोक सरीन ने कहा वेस्ट विधानसभा के हर बूथ तक मंडलों को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत एवं सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है ।

नगर निगम के चुनाव बहुत नजदीक हैं

जिससे कि वेस्ट विधान सभा क्षेत्र में सभी कार्यकर्ता मिलकर हर वार्ड एवं हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए मेहनत करेंगे। इस बैठक मे जिला उपाध्यक्ष मनीष विज ने आए हुए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल पार्टी की आधारशिला है अगर मंडल मजबूत है तो पार्टी का आधार अपने क्षेत्र में और मजबूत होगा।

वही जिला उपाध्यक्ष दविंद्र भारद्वाज ने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि वह जल्द से जल्द अपनी नई टीम बनाकर अपना काम शुरू करें क्योंकि लोकसभा एवं नगर निगम के चुनाव बहुत नजदीक हैं। इस बैठक के दौरान पूर्व पार्षद व जिला उपाध्यक्ष दर्शन भगत ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा की जीत पक्की करेंगे

इस बैठक में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्षों ने कहा कि वह पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर आने वाले जालंधर लोकसभा उपचुनाव व नगर निगम के चुनावों में भाजपा की जीत पक्की करेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *