Raid On Adani’s Business Store: अडानी ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, हिमाचल की कांग्रेस सरकार का बड़ा एक्शन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नालागढ़। Raid On Adani’s Business Store: सदन में अडानी ग्रुप को कांग्रेस और भाजपा के बीच मचे राजनीति घमासान के बीच हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बुधवार को स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है।

परवाणू में अडानी विल्मर ग्रुप के स्टोर पर जांच करती एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम

इन टीमों ने हिमाचल में अडानी विल्मर ग्रुप के स्टोरों पर कार्रवाई की। एक्साइज महकमे के साउथ एन्फोर्समेंट जोन की टीम बुधवार देर शाम को परवाणू में अडानी के स्टोर पर पहुंची। सूत्रों की मानें तो एक्साइज महकमे की टीमों ने गोदाम में स्टॉक का जायजा लिया और संबंधित कागजात की जांच की। बताया जा रहा है कि जांच में Tax Liability का Cash में भुगतान न करना संदेहजनक है। देर रात तक गोदामों में दस्तावेजों की जांच चलती रही।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डीसी दफ्तर में वसीका नवीस का बेटा गिरफ्तार, करता था गंदा काम

हिमाचल में अडानी ग्रुप की कुल 7 कंपनियां काम कर रही है। इनमें फलों के कोल्ड स्टोर के अलावा राज्य में बड़े पैमाने पर करियाना सामान की सप्लाई भी अडानी ग्रुप की कंपनियां करती हैं। प्रदेश में सिविल सप्लाई के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी अडानी ग्रुप सामान सप्लाई करता है। अडानी ग्रुप के साथ सरकारी महकमों को सामान सप्लाई के ज्यादातर समझौते पिछली BJP सरकार के समय हुए थे।

अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की फाइल फोटो

बता दें कि हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद मौजूदा कांग्रेस सरकार और अडानी ग्रुप के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं चल रहे। अडानी ग्रुप ने ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई किराये को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो महीने से हिमाचल में अपने दोनों सीमेंट प्लांट में प्रॉडक्शन बंद कर रखा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर कॉमेडियन काके शाह पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली राज्य सरकार दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने के कई प्रयास कर चुकी है मगर दोनों पक्षों के अपने-अपने रुख पर अड़े रहने से इस विवाद का फिलहाल कोई हल नहीं निकल पाया है।

CM कह चुके हैं कि अडानी ग्रुप के अड़ियल रवैये के चलते इस विवाद का हल नहीं निकल पा रहा। हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी कह चुके हैं कि राज्य सरकार अडानी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई के लिए लीगल ओपिनियन ले रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *