Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Twitter Blue In India: सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर ने भारत में ट्विटर ब्लू की आज से शुरूआत कर दी है। ट्विटर ब्लू एक पेड सर्विस होगी, जिसके लिए यूजर्स से चार्ज वसूले जाएंगे। वे भारतीय ट्विटर यूजर्स जो मोबाइल में ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं उन्हें 900 रुपये का खर्च महीने भर के लिए उठाना होगा, जबकि ट्विटर के वेब यूजर्स को इस सर्विस के लिए हर महीने 650 रुपये देने होंगे।

भारत में ट्वीटर ब्ल्यू पेड सर्विस शुरू हो गई है, एलन मस्क ने इसकी जानकारी दी। फोटो – सोशल मीडिया
ये भी पढ़ें: जालंधर के डीसी दफ्तर में वसीका नवीस का बेटा गिरफ्तार, करता था गंदा काम

हालांकि, ट्विटर यूजर्स को सालाना प्लान भी ऑफर किया जा रहा है। ट्विटर ब्लू की सेवा का साल भर लाभ लेने के लिए भारतीय यूजर्स को 6800 रुपये का प्लान भी ऑफर किया गया है। मालूम हो कि ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस के बारे में कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने बीते साल ही जानकारी दे दी थी। ट्वटिर ब्लू को भारत से पहले कई देशों के लिए पेश किया जा चुका है।

भारत से पहले ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में शुरू हो चुकी है। इन देशों में ट्विटर ब्लू के लिए यूजर्स को 8 डॉलर प्रति माह का शुल्क देना पड़ रहा है। जबकि 1 साल के लिए यही शुल्क कुछ कम होकर 84 डॉलर है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस लेने पर यूजर्स को कंपनी की ओर से कई फायदे दिए जाएंगे। वे यूजर्स जो ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस का इस्तेमाल करेंगे उन्हें 4000 वर्ड्स तक का ट्वीट करने की सहूलियत रहेगी। यही नहीं पेड सर्विस लेने वाले यूजर्स को दूसरे ट्विटर यूजर्स के मुकाबले कम विज्ञापन भी देखने को मिलेंगे।

भारत में ट्वीटर ब्ल्यू पेड सर्विस शुरू हो गई है, एलन मस्क ने इसकी जानकारी दी। फोटो – सोशल मीडिया

इसके अलावा पेड सर्विस लेने वाले यूजर्स के ट्वीट्स और रिप्लाई को भी कंपनी की ओर से प्राथमिकता दी जाएगी। खास बात ये है कि पेड सर्विस लेने वाले यूजर्स को हाई क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने की सुविधा भी दी जाएगी।

कैसे मिलेगा ट्विटर ब्लू

ट्विटर ब्लू साइन अप करने के लिए सबसे पहले ट्विटर ऐप ओपन कर प्रोफाइल मेन्यू पर जाना होगा। इसके बाद ट्विटर ब्लू को सेलेक्ट करना होगा। सब्सक्राइब बटन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद फोन नंबर वेरिफाई करवाना होगा। स्क्रीन पर नजर आने वाले इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना होगा। सब्सक्रिप्शन पेमेंट कन्फर्म करने के बाद, आप ट्विटर के ब्लू मेंबर बन जाते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *