Punjab News: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा ने सख्त शब्दों से निंदा करते हुये पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पंजाब को बर्बाद करने वाले तीन इंसान केजरी, राघव, भगवंत मान है।

उन्होंने कहा कि कल दमोरिया पुल के पास एक प्रवासी व्यक्ति की मात्र 300 रुपये की खातिर हत्या कर दी, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से नशेड़ी और लुटेरे दमोरिया पुल के पास रेलवे स्टेशन से जो यात्री दमोरिया पुल से होते हुए अपने घरों की तरफ जाते है यह नशेड़ी उन यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

इस बाबत कई बार प्रशासन को शिकायत भी दी गई लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई सख्त कार्यवाही नही की जिसका नतीजा हुआ अब बो लुटेरों के हौंसले इतने बड़ गये कि बो कत्ल करना शुरू हो गये। दमोरिया पुल के नजदीक काजी मंडी नशा बेचने वालों और लुटेरों का गढ़ बन चुका है जिसको शहर के कई नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है और कई पुलिस के लोगों का भी हाथ है और पुलिस वाले आते है और इन अपराधियो से महीना लेकर जाते हैं।

इस अवसर पर मृतक के भाई ने कहा कि सरकार ने उनको मुहावजा देने की जगह घर तक मृतक का पार्थिव शरीर घर तक पहुचाने तक सुविधा नही दी।उन्होंने कहा सबसे 500 रुपये लेकर पार्थिव शरीर घर लेकर आए। इस मौके पर डॉ विनीत शर्मा, गुरप्रीग सिंह रिंकू,  देवकीनंदन ठुकराल, प्रशान्त गंभीर ठुकराल, प्रशान्त गंभीर, पवन लूथरा, रामानंद, संजय कुमार, शिव कुमार, राजिन्दर शर्मा, राजीव तिवारी, सोनू, मोहिंदर, अरविंदर कुमार, विशाल कुमार, संदीप तोमर एवं अन्य मौजूद रहे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *