Punjab Politics: भाजपा ने जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए इंचार्ज और सह-इंचार्ज किए नियुक्त, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए चुनाव इंचार्ज तथा सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी प्रेस-विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जालंधर की लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस चुनाव की देख-रेख तथा तैयारियोंहेतु इंचार्ज तथा सह-इन्चार्जों की नियुक्ति कर दी है।

अश्वनी शर्मा द्वारा जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए इंचार्ज के पद पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश तथा सह-इंचार्ज के पद पर प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों व मुकेरियां से विधायक जंगी लाल महाजन को नियुक्त किया है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *