Punjab Politics: भाजपा का बड़ा फैसला, जालंधर के इस नेता को बनाया देहाती उत्तरी का प्रधान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा जालंधर देहाती उत्तरी में भाजपा की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने हेतु नए जिलाध्यक्ष को नियुक्त किया गया है।

जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस-विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जालंधर देहाती उत्तरी में संगठन के कार्यों की देखरेख तथा पार्टी के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने हेतु नए जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह पंवार को नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

जीवन गुप्ता ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और पार्टी में कार्यकर्त्ता से लेकर विभिन्न पदों पर संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को बखूबी निभाते हुए आज जिलाध्यक्ष के पद तक पहुँचे हैं।

नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेवारी को भी पूरे भरोसे से बखूबी निभाते हुए पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु पूरी लग्न व निष्ठा से कार्य करेंगें। ततः संगठन को और मजबूत करते हुए इस लोकसभा उप-चुअव ततः आने वाले चुनावों में पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याक्षी यों को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *