Punjab Alert – आंतकियों द्वारा टारगेट किलिंग की आशंका, बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा .. .

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर Punjab Alert: देश की खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद चौकसी बरतते हुए दूसरे राज्यों से पंजाब की तरफ आने वाले रास्तों पर नाके बढ़ा दिए गए हैं. इतना ही नहीं सड़कों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने टारगेट किलिंग की आशंका जताई है।

पंजाब पुलिस को खुफिया एजेंसियों से मिले अलर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने पंजाब में आतंक फैलाने के लिए नई रणनीति तैयार की है. सिख आतंकी संगठनों की मदद से टारगेट किलिंग की कोशिश की जा सकती है। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी है.

हरियाणा को पिछले दिनों अलर्ट किया गया था

हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी हरियाणा पुलिस को अलर्ट भेजा था। जिसमें सिख कट्टरपंथी गुट जम्मू-कश्मीर के आतंकी संगठनों के साथ मिलकर हरियाणा के युवाओं को लुभा रहे हैं। इनका मकसद सिर्फ पंजाब में आतंक फैलाना है।

युवाओं को विदेशों में फंसाया जा रहा है

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि आतंकी संगठन पंजाब और हरियाणा के युवाओं को अपने साथ जोड़ने का लालच दे रहे हैं. उन्हें विदेश में बसने और लग्जरी लाइफ के लिए पैसे देने का लालच दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, आईएसआई जम्मू-कश्मीर और पंजाब सीमा के रास्ते हथियारों की खेप भी लगातार भेज रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *