डेली संवाद, नई दिल्ली। Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है। मंगलवार को दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में श्रद्धा जैसा हत्याकांड सामने आया है। हत्या को इस तरह से अंजाम दिया गया है कि लोगों की रूह कांप गई। हत्या करने के बाद लड़की की लाश को ढाबे के फ्रिज में छुपा दिया गया था।
ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना
मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है। आरोपी लड़के से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की की हत्या के बाद लाश को ढाबे के फ्रिज में छिपाया था।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
पुलिस ने लड़की की लाश को फ्रिज से बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में गला दबाकर की गई। इसके बाद आरोपी ने लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में फ्रीजर में छिपा दिया। आरोपी लड़के की उम्र 26 साल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।