Crime News Punjab: कचेहरी में 20 रुपए को लेकर गुंडागर्दी, युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सिर फोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रमेश शुक्ला सफर। डेली संवाद, अमृतसर। Crime News Punjab: अमृतसर की कचेहरी में आज महज 20 रुपए की लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक युवक का पार्किंग कारिदों ने सिर फोड़ दिया। कचेहरी परिसर के बाहर गेट नंबर एक पर एक्टिवा पार्क करने को लेकर पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों ने पेशी भुगतने पहुंचे एक युवक का सिर फोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

खजाना गेट निवासी अमित कुमार ने आरोप लगाया कि कारिंदों ने कड़े और किरच से उनपर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। उधर, दोनों पक्षों ने घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी है। एएसआई काबल सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

खजाना गेट निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनकी कचहरी परिसर में पेशी थी। वह एक्टिवा पर सवार होकर कचहरी के भीतर बने अपने वकील के चैंबर की तरफ जा रहे थे। कटहरी के गेट नंबर एक पर तैनात पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों ने उसे वहीं रोक लिया और एक्टिवा वहीं पार्क करने को कहा। पहले तो उन्होंने वकील के चैंबर तक एक्टिवा ले जाने की बात कही और बाद में उनके आग्रह पर एक्टिवा वहीं पार्क करने का मन बना लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

पार्क करते ही कारिंदों ने उनसे पचास रुपये की मांग की, जबकि पार्किंग पर्ची पर बीस रुपये लिखा हुआ था। इसका विरोध करने पर कारिंदे भड़क गए और उनके साथ सड़क पर ही हाथापाई करनी शुरू कर दी। अमित ने आरोप लगाया कि किरच और कलाई में पहने कड़े से वार कर उनका सिर फोड़ दिया गया।

उधर, पार्किंग ठेकेदार पर काम करने वाले नीरज ने बताया कि एक्टिवा सवार को अंदर वाहन लेजाने पर रोका गया था। इसी कारण वह गुस्से में आ गया और उनके साथ झगड़ा करने लगा। आरोप है कि अमित की मारपीट से नीरज को भी चोट लगी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *