Crime News Punjab: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 409 पुलिस टीमों ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े 2371 ठिकानों पर की छापेमारी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Crime News Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ पर शिकंजा कसते हुए पंजाब पुलिस द्वारा आज गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया से सम्बन्धित संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह छापेमारी राज्य भर के सभी जि़लों में उक्त गैंगस्टर से सम्बन्धित रिहायशी और अन्य ठिकानों पर एक ही समय की गई।

जि़क्रयोग्य है कि दो महीनों से भी कम समय में अलग-अलग आतंकवादियों और गैंगस्टरों के संदिग्ध ठिकानों पर की गई यह चौथी छापेमारी है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने अर्श डल्ला, लखबीर लंडा, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की थी।

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की 409 टीमें, जिसमें राज्य भर के 2863 पुलिसकर्मी शामिल थे, द्वारा चलाई गई एक दिवसीय मुहिम के दौरान जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े समाज विरोधी तत्वों के 2371 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

उन्होंने कहा कि भगवानपुरिया के समर्थन वाले पकड़े गए मॉड्यूलों में कई व्यक्तियों से पूछताछ करने के उपरांत इस छापेमारी की योजना बनाई गई थी। इस मुहिम के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने भगवानपुरिया से संबंधित रिहायशें और अन्य स्थानों पर बारीकी से तलाशी की और इलैक्ट्रॉनिक डिवाईसों से डेटा भी एकत्र किया है, जिसको फोरेंसिक जाँच के लिए भेजा जाएगा।

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 409 पुलिस टीमों ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े 2371 ठिकानों पर की छापेमारी

उन्होंने बताया कि अगली पड़ताल के लिए कई अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है और उनके कब्जे से ऐतराजय़ोग्य सामग्री बरामद की गई है। इन व्यक्तियों से और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा हथियार लाइसैंसों की भी जांच की गई है और इन व्यक्तियों से असले की सोर्सिंग, विदेश आधारित पारिवारिक सदस्यों के यात्रा सम्बन्धित विवरण, विदेशों से बैंकों के लेन-देन और वेस्टर्न यूनियन और सम्पत्ति के विवरण एकत्र किए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य भारत और विदेश आधारित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के दरमियान गठजोड़ को तोडऩा है। उन्होंने कहा कि ऐसे छापे आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ- साथ समाज विरोधी तत्वों में डर पैदा करने में भी मदद करते हैं।

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस ने मार्च 2022 से अब तक 30 अति-आधुनिक राईफलें, 201 रिवॉल्वर/पिस्टल और 25 ड्रोन बरामद करके 163 आतंकवादियों/रेडिकल्स को गिरफ़्तार करके 26 आतंकवादी मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने 555 गैंगस्टरों/अपराधियों को गिरफ़्तार और 2 को मार गिरा कर 140 गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है और उनके कब्जे से आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए 510 हथियार और 129 वाहनों को बरामद किया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *