Jalandhar News: इस दिन होगी जिला प्रशासकीय परिसर में बूथों की नीलामी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जिला प्रशासकीय परिसर, जालंधर में दो साल की अलाटमैंट के लिए कुल 27 बूथों की नीलामी/बोली 24 फरवरी 2023 को सुबह 11.00 बजे तहसीलदार, जालंधर-1 की अध्यक्षता में उनके दफ्तर में आयोजित की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कचहरी कंपाउंड के कैसल किए बूथों की नीलामी कचहरी कंपाउंड नियम 2003 के अनुसार की जानी है। इस बोली के संबंध में इच्छुक व्यक्तियों को अपना आवेदन 23 फरवरी को शाम 4:00 बजे तक अपनी आई.डी. प्रमाण के साथ नजारत शाखा, डिप्टी कमिश्नर, जालंधर (कमरा संख्या 122,123) में जमा करवाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

उन्होंने आगे बताया कि बूथों का विवरण और बोली की स्थिति किसी भी काम वाले दिन सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक नजारत शाखा, डिप्टी कमिश्नर दफ्तर, जालंधर (कमरा संख्या 122,123) के नोटिस बोर्ड से देखी जा सकती है। यदि आवेदन जमा करने या बोली वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो बोली अगले काम वाले दिन आयोजित की जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर, जालंधर बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी बोलियों को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। बोली से संबंधित कोई कोरीजोडंम/संशोधन दफ्तर की वेबसाइट www.jalandhar.nic.in/ नोटिस बोर्ड पर ही अपलोड किया जाएगा तथा इस संबंध में अलग से कोई विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *