Punjab News: बरनाला के एथलीट अकाशदीप सिंह ने पैरिस ओलम्पिक गेम्स 2024 के लिए किया क्वालीफाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बरनाला जि़ले के गाँव काहनेके एथलीट अकाशदीप सिंह ने 20 किलोमीटर पैदल चलने में 1.19.55 के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए ओलम्पिक गेम्स, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

पैरिस ओलम्पिक गेम्स-2024 के लिए एथलैटिक्स में यह भारत का पहला कोटा और ओवर ऑल ओलम्पिक्स क्वालीफाई होने वाला चौथा भारतीय खिलाड़ी है। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अकाशदीप सिंह की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एथलीट को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह उसकी सख़्त मेहनत का नतीजा है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

उन्हेंने कहा कि अकाशदीप सिंह एथलैटिक्स में ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला भारतीय एथलीट है, जिस पर पूरे राज्य को गर्व है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए किए गए वायदों के तहत खेल विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि का सेहरा अकाशदीप सिंह, उनके माँ-बाप और प्रशिक्षकों सिर बाँधा।

बाबा काला मेहर स्टेडियम बरनाला में खेल विभाग के प्रशिक्षकों की देख-रेख में तैयारी करते हुए अकाशदीप सिंह ने राँची (झारखंड) में चल रही 10वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग मुकाबले की 20 किलोमीटर पैदल चलने में 1.19.55 के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।

पैरिस ओलम्पिक गेम्स के लिए 20 किलोमीटर पैदल चलने में क्वालीफाई करने के लिए 1.20.10 का समय निर्धारित किया हुआ है। अकाशदीप सिंह ने ओलम्पिक्स के साथ विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *