Punjab News: पंजाब के लोगों को बड़ी राहत, आज रात 12 बजे से बंद हो जाएंगे 3 टोल प्लाजा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आज यानी 14 फरवरी को रात 12 बजे से तीन टोल प्लाजा बंद होने जा रहे हैं। टोल प्लाजा कंपनी के अधिकारियों ने पंजाब सरकार के साथ बैठक की है। इनमें से 2 होशियारपुर जिले में और 1 नवांशहर में है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

लोक निर्माण विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग के मुताबिक सीएम भगवंत मान खुद इन टोलों पर पहुंचकर लोगों को इनके बंद होने की जानकारी देंगे।जानकारी के मुताबिक, ये तीनों टोल प्लाजा करीब 1 महीने से बंद हैं। इसकी वजह यह है कि उनका कार्यकाल 14 फरवरी 2023 को खत्म होने जा रहा है।

बताया जा रहा है कि टोल कंपनी ने सरकार से 2007 में लगाए गए टोल को बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे मंजूर नहीं किया गया और अब यह सड़क टोल फ्री हो जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों टोल प्लाजा एक ही कंपनी के हैं।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *