Punjab Politics: जनरल सैक्रेटरी पीयूष मनचंदा ने कपूरथला BJP को किया मजबूत, कईयों को ज्वाइन करवाई पार्टी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab Politics: कपूरथला भाजपा के जिला प्रधान रंजीत सिंह खोजेवाल की ओर से घोषित की गई टीम को मजबूती मिलनी शुरु हो गई है। जिले के नवनियुक्त जनरल सैक्रेटरी एडवोकेट पीयूष मनचंदा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए तत्पर हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

इसी क्रम के तहत गांव अहमदपुर को एडवोकेट मनजीत सिंह राजा, जगजीत सिंह जग्गी मेंबर पंचायत, एडवोकेट हतिंदर सेखड़ी को पार्टी में शामिल करवाया गया। जनरल सैक्रेटरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की नीतियों व केंद्र सरकार की ओर से सिक्ख कौम के प्रति किए जा रहे सराहनीय कार्य के देखते हुए लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे है।

इस मौके भाजपा जिला प्रधान रंजीत सिंह खोजेवाल ने पार्टी में शामिल होने वालों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडवोकेट मनजीत सिंह (राजा)ने बताया कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी तथा बीजेपी ही देश को आगे ले जा सकते है। उन्होंने कहा कि तुर्की में आई कुदरती विपदा दौरान प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी द्वारा भेजी गई सहायता इंसानियत प्रति अपना दर्द दर्शाती है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

भाजपा में शामिल हुए लोगों ने कहा कि पार्टी को आगे ले जाने के लिए दिन रात एक कर दिया जाएगा। लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए तनदेही से काम किया जाएगा। इस मौके पर सीनियर भाजपा नेता यगदत्त ऐरी, जिला उपाध्यक्ष कपूर चंद थापर, पूर्व कोंसलर धर्मपाल महाजन, पूर्व कोंसलर रजिंदर धंजल, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोशल लाल सभ्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष आकाश कालिया, एडवोकेट सुशील कपूर, कपिल धीर, सन्नी बैंस व नरेश महाजन आदि मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *