Punjab Politics: भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान मीनू सेठी ने CM भगवंत मान पर लगाया बड़ा आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष मीनू सेठी ने पंजाब की भगवंत मान सरकार की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर सरकार बनाई और सरकार बनाने के बाद महिलाओं से किए वादे पूरे नहीं किए।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 60 साल तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने भी महिलाओं को सिर्फ अपने वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया और नारी शक्ति की पूरी तरह उपेक्षा की। मीनू सेठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में महिलाएं संसद से घर तक और आसमान से पंचायत और राष्ट्रपति भवन तक विजय का परचम लहरा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है। अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रपति का अभिभाषण भी एक महिला द्वारा प्रस्तुत किया गया और भारत का केंद्रीय बजट भी एक महिला द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 80 लाख स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 8.62 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान चार लाख स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1625 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई, जबकि स्वयं सहायता समूहों की ऋण सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये की गई। मीनू सेठी ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना के तहत 68 फीसदी और स्टार्टअप योजना के तहत 83 फीसदी कर्ज महिलाओं को बांटा जा चुका है। जबकि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत महिलाओं के लिए 26 करोड़ नए खाते खोले गए हैं।

उन्होंने मांग की कि भगवंत मान सरकार महिलाओं से किए गए सभी वादों को तुरंत पूरा करे। मीनू सेठी ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करती है और पंजाब में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अपराधों पर रोक नहीं लगाती है, तो भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतरने से परहेज नहीं करेगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *