Punjab Politics: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष व जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने आज अपने निवास स्थान पर नवनियुक्त नार्थ विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 1, के अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, और मंडल नंबर 2, के अध्यक्ष कुलवंत शर्मा,का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा,सन्नी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, मनीष विज, जिला सचिव, अमित भाटिया, दिनेश शर्मा, अरुण मल्होत्रा, अजीत हुरिया, वरुण नागपाल, राजन शर्मा, अनुज शारदा, हरविंदर सिंह गोरा विश्व महेंद्रु  उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

राकेश राठौर ने आए हुए मंडल अध्यक्षों को पार्टी की नीति के अनुरूप संगठन के कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विकासवादी और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि लोकसभा के उपचुनाव एवं नगर निगम के चुनाव जल्द ही घोषित होने वाले हैं हैं सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मजबूती और सक्रियता से काम कर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं और जिन जिन लोगों ने इन योजनाओं का लाभ लिया है उन सभी लोगों से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

राकेश राठौर ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामियों और सत्ता हासिल करने के लिए लोगों के साथ किए गए झूठे वादों को अपने अपने क्षेत्रों में जन जन तक उजागर करें ताकि आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाया जा सके।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करेंगे और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने के लिए अपने-अपने मंडलों में पढ़ते सभी वार्डों में संपर्क अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *