डेली संवाद, चंडीगढ़। Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वीडियो को लेकर विवाद जारी है। पेंड्रा निवासी एडवोकेट वरिंदर पंजाबी ने अभिनेता के खिलाफ भारत के नक्शे का अपमान करने की लिखित शिकायत जिले के एसपी समेत गृह मंत्रालय से की है।
वकील ने अभिनेता पर भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार द्वारा ग्लोब पर बने भारत के नक्शे पर चलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
दरअसल, अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है। जिसमें अभिनेता एक इंटरनेशनल एयरलाइंस का प्रमोशन कर रहे थे। वीडियो की शुरुआत में अक्षय को ग्लोब पर चलते हुए दिखाया गया था। गलती ये थी कि जहां एक्टर के पैर थे, वहां भारत का नक्शा था।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
आपको बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के कुछ दिनों बाद वकील ने जिले के एसपी के साथ अक्षय के खिलाफ गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि उनका कृत्य राष्ट्रीय मानहानि अधिनियम 1971 के तहत दंडनीय है। ऐसे में अक्षय कुमार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।