Jalandhar News: जालंधर के तेज तर्रार भाजपा नेता और कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि भाजपा के नेता विकास बजाज की महज 40 साल की उम्र में निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि विकास बजाज को 10 दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था, उसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार आया था।

आज उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई जिससे उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अस्पताल में उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशान घाट में होगा।

जालंधर के भाजपा नेता की हार्टअटैक में हुई मौत. फ़ाइल फोटो

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। भाजपा को अपने दो होनहार नेताओं को खोना पड़ा है।





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *