Punjab News: मुख्यमंत्री ने 23-24 फरवरी को आयोजित किए जा रहे ‘पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों का लिया जायज़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 23 और 24 फरवरी, 2023 को इंडियन स्कूल ऑफ बिजऩेस में करवाए जा रहे ‘निवेश पंजाब सम्मेलन’ के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समूह विभागों के साथ बैठक करके जायज़ा लिया।

आज यहाँ अपने सरकारी आवास में बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस बड़े समारोह के लिए पुख़्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के लिए कहा, जिसमें देश के साथ-साथ विश्व भर से औद्योगिक दिग्गज शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस समारोह को सफल बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोडऩी चाहिए। भगवंत मान ने सम्मेलन के दौरान अलग-अलग विषयों पर होने वाले तकनीकी सत्रों की रूप-रेखा पर भी विचार किया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह सम्मेलन राज्य के व्यापक औद्योगिक विकास को सुनिश्चित बनाने में सहायक सिद्ध होगा, जिससे राज्य तरक्कियों की बुलन्दियाँ छूऐगा।

उन्होंने कहा कि घरेलू और वैश्विक निवेशकर्ताओं के दरमियान पंजाब को सबसे पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभारने के लिए निवेश पंजाब इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएगा। भगवंत मान ने अधिकारियों को कहा कि देश-विदेश से आने वाले डैलीगेट्स के साथ राज्य के अग्रणी उद्यमियों की सीधी बातचीत करने की व्यवस्था भी की जाए।

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि इससे विभिन्न सैक्टरों में औद्योगिक इकाईयाँ स्थापित करने की जानकारी पर तकनीकी विचार-विमर्श के साथ-साथ तकनीकी सहयोग की संभावनाओं को खोजने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निवेश पंजाब सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राज्य में आने वाली वैश्विक इंडस्ट्री से पहले ‘ब्रांड पंजाब’ को सही ढंग से उभारना चाहिए।

भगवंत मान ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि यह सम्मेलन औद्योगिक क्षेत्र में राज्य की विशाल क्षमता को विश्व के सामने दर्शाने के लिए सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य को देश का औद्योगिक केंद्र बनाना आज के समय की ज़रूरत है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ नौजवानों के लिए रोजग़ार के अवसर पैदा किए जा सकें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *