Punjab News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के ठिकानों पर छापेमारी, 1 किलो हेरोइन और 27 लाख की ड्रग मनी समेत एक गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/तरनतारन। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के हिस्से के तौर पर चलाई गई घेराबन्दी और तलाशी मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो हेरोइन और 27 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

गिरफ़्तार किए गए मुलजि़म की पहचान जयपाल सिंह उर्फ गुमटा निवासी पट्टी, तरनतारन के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके साथी हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन निवासी गाँव गुलालीपुर, तरनतारन जो जग्गू भगवानपुरिया का नज़दीकी साथी बताया जाता है, को भी नामज़द किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ख़ुफिय़ा सूचना जिसमें पता लगा कि जयपाल गुमटा और हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप पहुँचाने जा रहे हैं, पर कार्यवाही करते हुए तरनतारन पुलिस की टीमों ने तुरंत नाका लगाकर जयपाल गुमटा को उसकी एसयूवी महेन्द्रा स्कॉर्पीयो (बिना नंबर प्लेट), जिसमें वह जा रहा था, से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करके उसे गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों द्वारा उसकी कार को भी ज़ब्त कर लिया गया है।

DGP Punjab Gaurav Yadav
यह भी पढ़े: बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर युवकों ने किया गंदा काम

तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरमीत चौहान ने बताया कि पुलिस टीमों ने फऱार मुलजि़म हरमनदीप उर्फ हरमन की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आगे की जाँच जारी है। उन्होंने कहा कि एफ.आई.आर. 21 तारीख़ 14.02.2023 को थाना सिटी पट्टी, तरनतारन में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21, 25, 29 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस की 409 टीमें जिसमें राज्य भर के 2863 पुलिस मुलाजि़म शामिल थे, द्वारा मंगलवार को दिन भर चली मुहिम के दौरान जग्गू भगवानपुरिया से सम्बन्धित समाज विरोधी तत्वों के 2371 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *