डेली संवाद, जालंधर। Jai Kishori in Jalandhar : श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार की और से 20 फरवरी से 26 फरवरी तक पटेल चौक के नज़दीक साईं दास स्कूल ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन विधायक रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में किया जा रहा है। आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी जालंधर में पहली बार ठाकुर जी गुणगान करेंगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
इसे लेकर विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह साधवां एवं शहरी निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारू चक्क एव खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर समेत अन्य मंत्रियों को निमंत्रण दिया।
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने सभी शहरवासियों को श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित होकर प्रभु चरणों में हाजिरी लगवाने की अपील की। साथ ही विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोरों शोरों से चल रही हैं, प्रभु भगतों के लिए ग्राउंड में 125 फुट चौड़ा और 500 फुट लंबा पंडाल लगाया जाएगा जोकि पूरी तरह से वाटरप्रूफ होगा।
- Punjab News: जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर विजिलेंस का छापा
- Punjab News: मनीषा गुलाटी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पंजाब महिला आयोग की बनी रहेंगी अध्यक्ष
- Sania Mirza: सानिया मिर्जा अब टेनिस के बाद इसमें खेलती हुए आएंगी नजर, मिली बड़ी जिम्मेदारी
VIDEO- बीबीसी के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड, क्या PM नरेंद्र मोदी से जुड़ा है विवाद?