डेली संवाद, न्यूजीलैंड। New Zealand Earthquake: तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में तबाही के बाद अब न्यूजीलैंड (New Zealand) में भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। बताया जा रहा है कि वेलिंगटन के दोनों द्वीपों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। USGS के मुताबिक, भूकंप 15 फरवरी को न्यूजीलैंड के समयानुसार रात 12:08 बजे आया। इसका केंद्र 74.3 किमी की गहराई में भूमिगत था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
न्यूजीलैंड इस समय चक्रवाती तूफान का सामना कर रहा है। तूफान की वजह से न्यूजीलैंड में ऊंची लहरें उठ रही हैं और भारी बारिश भी हो रही है। जिससे भूस्खलन का खतरा उत्पन्न हो गया है। यहां बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। न्यूजीलैंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है। यह उन क्षेत्रों पर लागू होगा जो पहले से ही स्थानीय आपातकाल की स्थिति घोषित कर चुके हैं।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
इन क्षेत्रों में न्यूजीलैंड के नॉर्थलैंड, ऑकलैंड , ताइराविती, बे ऑफ प्लैट और हॉक्स बे शामिल हैं। बता दें कि इस समय तुर्की और सीरिया में भूकंप से तबाही मची हुई है। छह फरवरी को आए भूकंप से दोनों देशों में अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। तुर्की में एक के बाद एक भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए। इसमें भारी तबाही हुई है।