डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच चल रहे विवाद को लेकर भाजपा के प्रदेश महासचिव मोना जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। मोना जायसवाल ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा केजरीवाल की चाटुकारिता करते हुए राज्यपाल के साथ किया जा रहा अभद्र व्यवहार बेहद शर्मनाक है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
मोना जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल का अपमान कर पंजाब व पंजाबियों की बार-बार बदनामी करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान को राज्यपाल से माफी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री को अपने फर्ज याद रखने चाहिए। मोना ने कहा कि लोगों ने आम आदमी पार्टी को बहुमत देकर भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया है।
पंजाब की सत्ता को संभालने, नशे पर रोक लगाने, बढ़ रही अराजकता, गुंडागर्दी लूटपाट को रोकने में नाकाम मुख्यमंत्री से संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल द्वारा माँगी गई जबाबदेही, 3 करोड़ पंजाबियों के भले के लिए की जा रही है। लेकिन केजरीवाल की तरह ड्रामा करने व काम न करने देने का बहाना बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान सोची-समझी साजिश के तहत राज्यपाल का अपमान कर रहे है। भगवंत मान निराधार विवाद बना कर असली मुद्दों से लोगो का ध्यान हटाना चाहते हैं।
मोना जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच हमेशा सम्पर्क रहता रहा है चाहे कोई भी सरकार रही हो। लेकिन दिल्ली की आम आदमी पार्टी को केंद्र की मोदी सरकार से और पंजाब की भगवंत मान सरकार पंजाब के राज्यपाल से हमेशा विवाद बनाए रखती है और राज्य की तरक्की में बाधा पैदा करती है, ताकि पंजाब की जनता आप सरकार द्वारा किए झूठे वायदों को भूल कर इनके साथ सहानुभूति प्रकट करे।
- Punjab News: जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर विजिलेंस का छापा
- Punjab News: मनीषा गुलाटी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पंजाब महिला आयोग की बनी रहेंगी अध्यक्ष
- Sania Mirza: सानिया मिर्जा अब टेनिस के बाद इसमें खेलती हुए आएंगी नजर, मिली बड़ी जिम्मेदारी