Alia Bhatt Daughter: आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेबी गर्ल की फोटो, कंफ्यूज हुए फैंस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Alia Bhatt Daughter: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी गर्ल को फोटो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए हुए आलिया अपने क्लोदिंग ब्रैंड का ऐड कर रही हैं। हालांकि आलिया भट्ट के इस पोस्ट ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है और लोग अब तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर लोगों ने फौरन कॉमेंट करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

फैंस लंबे समय से आलिया भट्ट की बेटी राहा का चेहरा देखना चाह रहे हैं। इंतजार के बीच उन्होंने 16 फरवरी को एक बेबी गर्ल की फोटो शेयर की, जिसे देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि ये रणबीर-आलिया की बेटी राहा हैं। लोगों को लगा कि आखिरकार कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है। हालांकि, बाद में लोगों को पता चला कि आलिया ने यह फोटो अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए शेयर की है।

आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर लोगों ने फौरन कॉमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा है- एक पल के लिए तो लगा कि ये आलिया भट्ट की बेबी राहा है। एक और ने लिखा- मुझे लगा ये राहा है।हालांकि, जल्द ही आलिया ने लोगों के इस कन्फ्यूजन को दूर भी कर दिया। आलिया भट्ट ने इस फोटो के बाद कई और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें अलग-अलग उम्र के और भी बच्चे नजर आ रहे हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *