India Post GDS Recruitment 2023: डाक विभाग में 40 हजार भर्तियों के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। India Post GDS Recruitment 2023: भारतीय डाक (India Post) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। इसके लिए भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लिए ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम)/असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक के पदों (India Post GDS Recruitment 2023) पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (India Post GDS Recruitment 2023) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 17 से 19 फरवरी 2023 तक आवेदन में सुधार करने का मौका दिया जा सकता है। आपको बता दें कि डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी को शुरू की थी।

आवेदन से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता मानदंडों को जान लेना चाहिए। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की हो और आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष से बीच हो। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *