Loot In Bank: पंजाब में हथियारों के दम पर बैंक डकैती, लूटेरे 20 लाख की नकदी लेकर फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Loot In Bank: इस समय की खबर पंजाब के अमृतसर से सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में पंजाब नेशनल बैंक में लूटेरों ने लूट की बड़ी बारदात को अंजाम दिया है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक लूटेरों ने अमृतसर के पॉश एरिया में लूटेरों ने दिन दहाड़े पंजाब नेशनल बैंक को अपना निशाना बनाया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

यह घटना अमृतसर के रानी भाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है। यहां लूटेरों ने हथियारों के बल पर चंद मिनटों में 20 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए। वारदात की जानकरी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ने जाँच करना शुरू कर दी है और बैंक में लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है।

गौरतलब यह है कि जिस जगह में यह घटना हुई वहां 100 मीटर की दूरी पर डिप्टी कमिश्नर और 500 मीटर की दूरी पर पुलिस डीसी और पुलिस कमिश्नर का कार्यालय है लकिन फिर भी लूटेरे बैंक में लूट करने में कामयाब रहे। पंजाब में आए दिन ऐसी लूट की घटना सामने आती है। लूटेरे बिना किसी के डर के लूट की वारदात को लगातार अंजाम दे रहे है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *