डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कुछ आर.टी.ए. (RTA) कार्यालयों में लोगों को परेशानी की शिकायतों का गंभीर नोटिस लेते हुए ऐसे कर्मचारियों को ऐसी हरकतों से बाज़ आने की हिदायत की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को निर्विघ्न, परेशानी मुक्त और पारदर्शी ढंग से सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह आम लोगों की सरकार है और लोगों को परेशान करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
कैबिनेट मंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग को निर्देश दिए कि आर.टी.ए. कार्यालयों में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों की शिकायतों पर तुरंत विचार किया जाए और दोषी पाए गए कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध बनती विभागीय कार्यवाही की जाए। इसी तरह स. लालजीत सिंह भुल्लर ने स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मौनीश कुमार को भी हिदायत की कि वह आर.टी.ए. कार्यालयों का निरंतर औचक निरीक्षण सुनिश्श्चित बनाएं।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उनको कई आर.टी.ए. कार्यालयों में लोगों को परेशान करने की खबरें मिली हैं। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को अपने काम में सुधार लाने के लिए सख़्त फटकार लगाई। परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों को भय और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना मान सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।
VIDEO- बीबीसी के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड, क्या PM नरेंद्र मोदी से जुड़ा है विवाद?






