Mahila Naga Sadhu – क्या पुरुषों की तरह महिला नागा साधु भी रहती हैं निर्वस्त्र? कब देती है दर्शन

Daily Samvad
4 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Mahila Naga Sadhu: हिन्दू धर्म में महिला नागा साधुओं को काफी सम्मान दिया जाता है। इन्हें ‘माता’ के नाम से जाना जाता है। महिला नागा साधुओं की जिंदगी बेहद रहस्यमयी होती है। हिंदू धर्म में कई संत और साधु हैं लेकिन इनमें अघोरी- नागा साधुओं की अलग ही पहचान होती है। कुंभ मेले में अक्सर नागा साधुओं को देखा जाता है और गुप्त जीवन जीने वाले नागा साधु-संतों के शरीर पर भस्म होती है।

Mahila Naga Sadhu, Naga Sadhu News, mahila naga sadhu, mahila naga sadhu picture, mahila naga sadhu photos, mahila naga sadhu ki photo, mahila naga sadhu ki image, naga sadhu ka photo, sadhu, naga sadhu, Mahila Naga Sadhu life,Mahila Naga Sadhu clothes,  Mahila Naga Sadhu news, naga sadhu, prayagraj,,महिला नागा साधु के दर्शन, महिला नागा साधु फोटो, महिला नागा साधु क्‍या है, महिला नागा साधु कैसे बनती है
महिला नागा (File Photo)

नागा साधु पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी होती है लेकिन हर किसी के मन में यही सवाल होता है कि पुरुष नागा साधुओं की तरह महिला नागा साधु भी निर्वस्त्र रहती हैं या नहीं। जहां विभिन्न अखाड़ों में नागा साधु हमेशा नग्न रहते हैं तो वहीं महिला नागा साधुओं की जिंदगी बेहद रहस्यमयी होती है। महिला नागा साधु की दुनिया का काला सच काफी खतरनाक होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

नागा साधुओं की तरह नागा महिला साधुओं का का जीवन भी बहुत कठीन होता है। हालांकि ये महिला नागासाधु पुरुषों की तरह नग्न नहीं रहती हैं, महिला नागा साधु आमतौर पर भगवा कपड़े पहनती हैं। महिला नागा साधु एक ही वस्त्र धारण करती हैं, यह कपड़ा सिला नहीं रहता है। महिला नागा साधु जिस कपड़े को धारण करती हैं उस कपड़े को गंटी कहते हैं।

यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू

इसके अलावा वह हमेशा माथे पर तिलक लगाती है और भस्म को शरीर पर लगाया जाता है। हिंदू धर्म में महिला नागा साधुओं को काफी सम्मान दिया जाता है और इन्हें ‘माता’ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इनके कई नाम हैं जिनमें नागिन, अवधूतानी कहकर भी उन्हें संबोधित किया जाता है। वह जिंदा रहते ही अपना पिंडदान कर देती हैं और अपना सिर मुंडवाती हैं। इसके बाद ही उन्हें गुरू द्वारा महिला नागा साधु की उपाधि मिलती है।

महिला नागा साधु रोज नहीं दिखाई देती है इनके जीवन के बारे में किसी को ज़्याफ़ा कुछ नहीं पता होता है यह केवल कुंभ या फिर महा कुंभ में ही दिखाई देती हैं और फिर कुंभ में शामिल होने के बाद अचानक से गायब हो जाती है। कहा जाता है कि नागा साधु बाकी के वर्ष तपस्या में लीन रहते है और जंगलों, गुफाओं, पर्वतों में जाकर भगवान का ध्यान करते हैं।

बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड, क्या PM नरेंद्र मोदी से जुड़ा है विवाद ? #hindinews #bbcnews




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar