Punjab News: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 17 Feb 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में थाना अजनाला की पुलिस ने वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह, 5 साथियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक नौजवान को अगवा कर उसे पीटने के आरोप में अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

मिली जानकरी के मुताबिक अमृतपाल ने पहले तो खुद अमृतधारी युवक को पीटा, वहीं भीड़ को भी उसे पीटने के लिए उकसाया। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि वरिंदर सिंह नामक व्यक्ति को पीटा गया है।

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी
घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी

बरिंदर सिंह ने बताया कि वह रात को खाना खाकर बाहर टहलने निकला था, तभी एक कार पास आकर रुकी। कुछ युवक उतरे और उसे किडनैप कर किसी मोटर पर ले आए। अमृतपाल वहीं अपने समर्थकों के साथ पहले से ही वहां मौजूद था। पहले उसने थप्पड़ मारे और फिर बाकियों को मारने के लिए कहा।

लंबे समय तक वह उसे थप्पड़, कई डंडे और  मुक्के मरते रहे। वहीं बरिंदर ने आरोप लगाया है कि अमृतपाल ने उसे छोड़ने से पहले धमकियां दी कि अगर उसने उसके खिलाफ कुछ भी कहा तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *