Punjab News: पंजाब के लोगों को अब मिलेगी सबसे सस्ती रेत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उठाया बड़ा कदम, पढ़ें

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 895 शब्द|📅 17 Feb 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: एक बड़ी जन हितैषी पहलकदमी के अंतर्गत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पिट हैड से 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट रेत की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए जल्द ही 150 सार्वजनिक रेत खदानें लोगों को समर्पित की जाएंगी। जिससे पंजाब के लोगों को अब सस्ती रेत मिलेगी।

यहाँ 17 और सार्वजनिक खदानें लोगों को समर्पित करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 14 जिलों में 33 रेत खदानें लोगों को समर्पित की गई हैं और राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए जल्द 150 सार्वजनिक रेत खदानें चालू करेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले छह जिलों की 16 सार्वजनिक रेत खदानें चलाईं गई थीं और आज आठ जिलों की 17 और सार्वजनिक खदानें लोगों को समर्पित की जा रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि अब तक इन सार्वजनिक खदानों में से 61,580 मीट्रिक टन रेत लोगों ने इस्तेमाल कर ली है। उन्होंने कहा कि इससे बहुत से नौजवानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोज़गार मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सस्ती दरों पर रेत की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए राज्य सरकार, रेत माफिये का ख़ात्मा करेगी। भगवंत मान ने कहा कि अब इन सार्वजनिक खदानों से सिर्फ़ 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट रेत मिलेगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन सार्वजनिक खदानों से सिर्फ़ मज़दूरों के द्वारा रेत की भराई की इजाज़त होगी और मशीन के द्वारा रेत की खुदाई की आज्ञा नहीं होगी।

Punjab News: पंजाब के लोगों को अब मिलेगी सबसे सस्ती रेत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उठाया बड़ा कदम, पढ़ें

सरकारी अधिकारी हमेशा उपस्थित रहेगा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इन सार्वजनिक खदानों से किसी भी माइनिंग ठेकेदार को अपना काम चलाने की मंज़ूरी नहीं दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि इन सार्वजनिक माइनिंग खदानों में से निकलने वाली रेत सिर्फ़ ग़ैर कमर्शियल प्रोजेक्टों के निर्माण में इस्तेमाल के लिए ही बेची जायेगी। उन्होंने कहा कि रेत की बिक्री सिर्फ़ सूरज छिपने तक होगी और हरेक सार्वजनिक माइनिंग खदान में से रेत की खुदाई को समयबद्ध करने के लिए एक सरकारी अधिकारी हमेशा उपस्थित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एक मोबाइल एप बनाई है, जो लोगों को सार्वजनिक माइनिंग साईटों की पूरी जानकारी देगी और आनलाइन भुगतान की सुविधा प्रदान करेगी। भगवंत मान ने कहा कि इससे लोगों को सस्ती रेत की सप्लाई यकीनी बनेगी और ठेकेदारों और ट्रांसपोर्टरों की तरफ से जाती लूट को रोका जायेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब देश भर में से पंजाब के लोगों को सबसे कम दरों पर रेत उपलब्ध हो रही है।

रेत माफिया खत्म

राज्य में रेत माफिया को जन्म देने और उसको संरक्षण देने के लिए अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया को इस मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि अकालियों की अपने लंबे कुशासन के दौरान राज्य को लूटने वाले हर माफिये के साथ सांठगांठ थी।

उन्होंने कहा कि मजीठिया के दाएं-बाएं बैठे दिखाई देने वालों के हाथ पंजाबियों पर ज़ुल्म के साथ रंगे हुए हैं। भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हैरानी की बात है कि वह मजीठिया, जिसकी पार्टी ने यह सारी गड़बड़ की, जिससे आज पूरा पंजाब दुखी है, सिर्फ़ मीडिया के मुख्य समाचार बटोरने के लिए ऐसे सवाल पूछ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजीठिया को एक बात याद रखनी चाहिए कि उनकी सरकार अपने कार्यकाल की तरह भाई-भतीजावाद में शामिल होने की बजाय पूरी तरह निर्धारित नियमों और कानूनों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी दाग़ी व्यक्ति को किसी भी स्रोत से ग़ैर-कानूनी ढंग से पैसा इकट्ठा करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी। भगवंत मान ने तंज़ कसा कि पंजाबियों की तरफ से बुरे कामों के कारण नकारे गए इन लोगों को राज्य सरकार के जन हितैषी प्रयास हज़म नहीं हो रहे, जिस कारण वह ऐसे भद्दे हत्थकंडे अपना रहे हैं।

कानून के कटघरे में खड़ा किया जायेगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह ऐलान भी किया कि लंबे समय से लटक रही विशेष जांच टीम ( एस. आई. टी) और कमिशनों की सभी रिपोर्टें जल्द ही सार्वजनिक की जाएंगी और लोगों को लूटने वाले और अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को लूटने वाले हर व्यक्ति को बेनकाब करके कानून के कटघरे में खड़ा किया जायेगा।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन करोड़ लोगों ने उनको राज्य की सेवा के लिए चुना है। भारत के संविधान अनुसार वह राज्य की जनता को जवाबदेह हैं, न कि केंद्र सरकार की तरफ से चुने गए किसी व्यक्ति को। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए हर फ़ैसला लेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *