डेली संवाद, चंडीगढ़। Benefits oF Grapes : अंगूर (Grapes) खाना किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन, कुछ लोग बताते हैं कि इसे खाने से उन्हें सर्दी-जुकाम हो जाता है। लेकिन ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो बिना इसके असर को जाने इसे खा लेते हैं। जी हां, अगर हम आपसे यह सवाल पूछें तो आप भी एक बार जरूर सोचेंगे। लेकिन यही एक ऐसी चीज है जो इसे खाने के फायदे लेने में मदद कर सकती है।
अंगूर का शीतलन प्रभाव होता है। इसमें पानी की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनॉयड्स और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, जब आप इसे गलत समय पर खाते हैं तो इसके कूलिंग इफेक्ट से बुखार और सर्दी-जुकाम समेत कई समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
अंगूर में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है, जो सेहत के लिए कई तरह से काम कर सकता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। वास्तव में, अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स और कुछ एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह एक मूड बूस्टर है जो हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा देता है। साथ ही यह पाचन तंत्र और शरीर के अन्य अंगों के लिए भी फायदेमंद होता है।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
अंगूर का सेवन आप दिन में या सुबह के समय कर सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि इसे रात के समय और खाली पेट खाने से बचें। साथ ही सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें और डायबिटीज में इसके सेवन से बचें। क्योंकि एक तो यह आपके शुगर को बढ़ा सकता है और दूसरा बहुत अधिक खट्टे फल खाने से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है और पेट की परत में जलन हो सकती है। जिससे एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।