LIC Scheme: इस सरकारी स्कीम में निवेश करने पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 492 शब्द|📅 18 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। LIC Scheme: आज का समय महंगाई का है और इस महंगाई के दौर में हर व्यक्ति के लिए सेविंग करना ज़रूरी है। अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही लोग कमाई शुरु करते हैं वह अपनी कमाई का एक हिस्सा अपने भविष्य के लिए जमा करने लगते हैं।

Image Credit: google.com
Image Credit: google.com

वह अपनी कमाई के कुछ हिस्से को आने वाले समय में अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किसी न किसी स्कीम में निवेश (Investment Plan) करते हैं। लेकिन कई बार सही स्कीम नहीं चुनने की वजह से उन्हें मैच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। इसलिए सही स्कीम का चुनाव करके उसमे निवेश करना बहुत ज़रूरी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

अगर आप सही स्कीम में निवेश करते है तो आपको न सिर्फ मैच्योरिटी पीरिएड के बाद बेहतर रिटर्न मिलता है बल्कि कई तरह के ख़ास फायदे भी मिलते है। हम आपको ऐसी ही एक स्कीम के बारें में बताने जा रहे हैं जिसमें अगर निवेश किया जाए तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

मेच्योरिटी पीरियड पर गारंटीड एडिशनल बेनीफिट

यह एक तरह का लॉन्ग टर्म सेविंग प्लान है। LIC की इस खास स्कीम में निवेश करने के बाद जब मैच्योरिटी पीरियड पूरा हो जाता है तो इंश्योरेंस की रकम के साथ-साथ पॉलिसीहोल्डर्स (Policyholders) को गारंटीड एडिशनल बेनीफिट भी दिया जाता है। इतना ही नहीं, हर सात के अंत में इस पॉलिसी में एक स्पेसिफिक अमाउंट ऐड किया जाता है। यह अमाउंट मैच्योरिटी के समय मिलने वाले रकम में ऐड हो जाता है।

पॉलिसीहोल्डर्स की मृत्यु पर नॉमिनी को मिलेगा ये लाभ

अगर LIC की धनवर्षा पॉलिसी (LIC Dhan Varsha Scheme) में निवेश करने वाले पॉलिसीहोल्डर की मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले मृत्यु हो जाती है तो उनके नॉमिनी को भी इस स्कीम में बेनिफिट दिया जाता है। पॉलिसीहोल्डर्स की मृत्यु पर नॉमिनी को इंश्योरेंस (Insurance) की रकम के साथ गारंटीड एडिशनल रकम का लाभ भी दिया जाता है।

फायदे

इसके अलावा LIC की धनवर्षा योजना में पॉलिसीहोल्डर्स को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए इसके बारे में भी जान लेते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स छूट का लाभ (Tax Exemption Benefits) मिलता है। आप अगर इस स्कीम में निवेश करते हैं तो इनकम टैक्स ऐक्ट की धारा 80C ओर 10D के तहत टैक्स छूट बेनिफिट्स पा सकते हैं।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ???

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *