Mohali RPG Attack: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंकी लखबीर लंडा का करीबी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 18 Feb 2023

डेली संवाद मोहाली। Mohali RPG Attack: मोहाली आरपीजी (Mohali RPG Attack) हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आरपीजी हमले में अहम भूमिका निभाने वाले गुरपिंदर उर्फ पिंडू को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला 9 मई 2022 को मोहाली स्थित खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमला हुआ था। गिरफ्तार किया गया आरोपी पिंदू खेमकरण के भूरा कोना का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

मिली जानकरी के मुताबिक वह आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा का निकट सहयोगी है, उक्त हमले के दौरान वह आरोपी निशान सिंह और चरहात सिंह के लगातार संपर्क में था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 25 अप्रैल 2022 को चरहात, निशान सिंह और बलजिंदर सिंह रैम्बो आरपीजी और असॉल्ट राइफल की एक खेप तरनतारन से अमृतसर लाए और यह खेप अमृतसर में अल्फा मॉल के पास पिंडू के घर पर रखी थी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने एक ही रात में दो शूटर दीपक और एक नाबालिग को अपने घर में पनाह दी थी। पिंडू की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हमले के मास्टरमाइंड लखबीर लंडा की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ???

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *