Punjab News: BSF को मिली बड़ी सफलता, 20 पैकेट हेरोइन, 2 पिस्टल और 242 राउंड गोलियां बरामद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 18 Feb 2023

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: भारत-पाक सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने सुबह ही हेरोइन और हथियारों की तस्करी के पाकिस्तानी तस्करों के प्रयास को नाकाम कर दिया। गुरदासपुर में पाकिस्तानी तस्करों ने पाइप के जरिए हैरोईन की खेप को भारतीय सीमा में भेजने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने इसे नाकाम कर दिया।

Punjab News: BSF को मिली बड़ी सफलता, 20 पैकेट हेरोइन, 2 पिस्टल और 242 राउंड गोलियां बरामद

घटना गुरदासपुर सेक्टर अंतर्गत बीओपी डीबीएन शिकार की है। बीएसएफ के जवान सुबह पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे में साढ़े पांच बजे जवानों ने बॉर्डर पर हलचल देखी। उसी समय जवानों को अलर्ट कर दिया गया जिसके बाद पाकिस्तानी तस्कर अपनी सीमा की ओर भागे लेकिन अपने साथ लाई गई खेप को वहीं छोड़ गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

जवानों ने जब सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां 12 फीट लंबा पाइप था, जिसके जरिए हेरोइन की खेप ले जाई जा रही थी। खेप को एक लंबे कपड़े में लपेटा गया था। जब इसे खोला गया तो इसमें से हेरोइन के 20 पैकेट, 2 पिस्टल, एक मेड इन टर्की और दूसरा मेड इन चाइना, 6 मैगजीन और 242 राउंड गोलियां बरामद हुईं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *