Punjab News: मीत हेयर ने पेरिस ओलंपिक्स की तैयारी के लिए अकशदीप सिंह को सौंपा 5 लाख रुपए का चैक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 18 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet Singh Meet Hayer) ने रांची में 20 किलो मीटर पैदल चलने में नए नेशनल रिकॉर्ड के साथ ओलंपिक और एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई हुए एथलीट अकशदीप सिंह को पेरिस ओलंपिक्स की तैयारी के लिए 5 लाख रुपए का चैक सौंपा।

Punjab News: मीत हेयर ने पेरिस ओलंपिक्स की तैयारी के लिए अकशदीप सिंह को सौंपा 5 लाख रुपए का चैक

खेल मंत्री ने यहाँ चंडीगढ़ स्थित अपनी रिहायश में अकशदीप सिंह के साथ मुलाकात करके उसका सम्मान करते यह चैक सौंपा। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पेरिस ओलम्पिक खेल-2024 के लिए क्वालीफाई हुए पहले भारतीय एथलीट का सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यही कहना है कि खिलाड़ी को पदक जीतने के बाद सम्मानित करने से उसे खेल की तैयारी के लिए नकद इनाम देना और भी महत्वपूर्ण है जिसके लिए उनकी हिदायतों पर यह सम्मान किया गया है।

खेल मंत्री ने अकशदीप सिंह को पंजाब सरकार की तरफ़ से हर तरह की मदद का विश्वास दिलाते हुये कहा कि भगवंत मान सरकार खिलाड़ियों को मान-सम्मान देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि नयी बनाई जा रही खेल नीति इसी का हिस्सा है और पंजाब को फिर खेल में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।

देश का पहला एथलीट

उन्होंने कहा कि अकशदीप ने राज्य का नाम रौशन किया है क्योंकि पैरिस ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई होने वाला देश का पहला एथलीट है। बरनाला ज़िले के गाँव काहनेके रहने वाले अकशदीप सिंह ने राँची में नेशनल वॉकिंग चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर पैदल चलने में 1.19.55 समय के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ???

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *