Accident News: पंजाब में सरिए के ट्रक से टकराई बस, महिला की मौत, कई घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 19 Feb 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Accident News: पंजाब के लुधियाना से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास रविवार को घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहुत कम विजिबिलिटी होने के कारण बीजा के पास रोड पर खड़े खराब सरिए से भरे ट्रक को पीछे से आ रहा बस चालक देख नहीं पाया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

इसके चलते सवारियों से खचाकच भरी बस सरिए से लदे ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गईं है जबकि 15 से ज्यादा लोगों को चोट आई है। घायलों की पहचान अभी हो नहीं पाई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। इसमें एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को खन्ना के अस्पताल में ले जाया गया है। कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। । जानकारी मिलते ही पुलिस डी.एस.पी. विलियम जैजी की अगवाई में बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे में बची महिलाओं ने बताया कि बस धागा फैक्टरी की थी। इनमें फैक्ट्री जाने के लिए 30 के करीब महिलाएं व अन्य खन्ना से जा रहे थे। बीजा के पास गुरूद्वारा मंजी साहिब से पहले रोड पर खड़े ट्रक से बस जा टकराई।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ???

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *