Jalandhar News: जालंधर में सरकारी पार्क की जमीन को हड़पने की साजिश, जड़ से कटवा दिए गए कई हरे-भरे पेड़, कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 476 शब्द|📅 19 Feb 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में पार्क की जमीन को हड़पने का साजिश रची जा रही है। साजिश ऐसी कि इसमें स्थानीय नेता की भी मिलीभगत बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कालोनी का एक रसूखदार व्यक्ति पार्क को छोटा करवा कर संकरी सड़क को चौड़ी कर रहे हैं, जिससे उनकी लग्जरी गाड़ियां सड़क पर खड़ी हो सके।

Jalandhar News: जालंधर में सरकारी पार्क की जमीन को हड़पने की साजिश, जड़ से कटवा दिए गए कई हरे-भरे पेड़, कमिश्नर से शिकायत
जवाहर नगर में पानी की टंकी वाले पार्क में लगे हरे-भरे पेड़ कटवा दिए गए।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

मामला जवाहर नगर का है। जवाहर नगर में पानी की टंकी वाले पार्क को कालोनी के कुछ रसूखदार छोटा करने में जुटे हैं। इससे पिछले तीन दिनों से पार्क में लगे पेड़ों को जड़ से कटवाया जा रहा है। इसकी कुछ लोगों ने नगर निगम के कमिश्नर से शिकायत भी की है, लेकिन नगर निगम की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Jalandhar News: जालंधर में सरकारी पार्क की जमीन को हड़पने की साजिश, जड़ से कटवा दिए गए कई हरे-भरे पेड़, कमिश्नर से शिकायत
जवाहर नगर में पानी की टंकी वाले पार्क में लगे हरे-भरे पेड़ कटवा दिए गए।

कालोनी के लोगों के मुताबिक तीन चार रसूखदार और रईस लोग लाखों रुपए एक स्थानीय नेता को खिला कर पार्क की जमीन को पार्किंग बनाने में जुटे है।

Jalandhar News: जालंधर में सरकारी पार्क की जमीन को हड़पने की साजिश, जड़ से कटवा दिए गए कई हरे-भरे पेड़, कमिश्नर से शिकायत
जवाहर नगर में पानी की टंकी वाले पार्क में लगे हरे-भरे पेड़ काटने वाला व्यक्ति

एक साजिश के तहत पार्क की दीवार को अंदर किया जा रहा है, जिससे रसूखदार रईस की लेन की तरफ सड़क की चौड़ाई बढ़ जाए और उनकी लग्जरी गाड़ियां खड़ी हो सके।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Jalandhar News: जालंधर में सरकारी पार्क की जमीन को हड़पने की साजिश, जड़ से कटवा दिए गए कई हरे-भरे पेड़, कमिश्नर से शिकायत
जवाहर नगर में पानी की टंकी वाले पार्क में लगे हरे-भरे पेड़ कटवा दिए गए।

इसे लेकर पिछले तीन दिनों से कई हरे-भरे पेड़ों को बलि भी दे दी गई। करीब पांच पेड़ अब तक काट दिए गए हैं। रविवार को भी तथाकथित प्रधान पेड़ कटवा रहे थे। मीडिया टीम जब कवरेज के लिए पहुंची तो पेड़ काटने वाले कश्मीरी युवकों ने काम बंद कर दिया, उन युवकों ने बताया कि प्रधान के कहने पर पेड़ काट रहे हैं। इस संबंध में जब नगर निगम के कमिश्नर को फोन किया गया तो उन्होंने फोन पर कोई जवाब नहीं दिया।

Video: ਹਰੇ-ਭਰੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦਾ ਕਤਲ ! ਪਾਰਕ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਹੜੱਪਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *