Old Pension Scheme: पुरानी पैंशन बहाली को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने सरकारी मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 19 Feb 2023

डेली संवाद, पंचकूला। Old Pension Scheme: पुरानी पैंशन बहाली को लेकर आज हरियाणा में बवाल हो गया। हरियाणा में बजट सत्र से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर पुलिस और सरकारी कर्मचारियों में जबरदस्त टकराव हुआ है। OPS की मांग को लेकर रविवार को प्रदेशभर के कर्मचारियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ कूच किया।

Old Pension Scheme: पुरानी पैंशन बहाली को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने सरकारी मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें तस्वीरें
हरियाणा में OPS पर बवाल:कर्मचारियों की चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

चंडीगढ़ पुलिस ने इन कर्मचारियों को बॉर्डर पर रोक लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। कर्मचारियों ने बैरिकैडिंग हटाकर चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उनसे धक्का-मुक्की शुरू की। इसके बावजूद कर्मचारी नहीं रुके तो पुलिस की ओर से वाटर कैनन से पानी की बौछारें दे मारी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

पानी की तेज बौछारों और पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में कई कर्मचारियों को चोटें आईं। इसके बावजूद भी कर्मचारी नहीं रुके तो पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां भांजी। इससे चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। एहतियात के तौर पर यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Old Pension Scheme: पुरानी पैंशन बहाली को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने सरकारी मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें तस्वीरें
हरियाणा में OPS पर बवाल:कर्मचारियों की चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के सरकारी आवास के घेराव का ऐलान किया था। इसे देखते हुए रविवार सुबह ही पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस ने सीमाओं को सील किया है। साथ ही भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *