Punjab News: CIA पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 19 Feb 2023

डेली संवाद, नवांशहर। Punjab News: सीआईए (CIA) स्टाफ नवांशहर पुलिस ने पेटी शराब के साथ चंडीगढ़ से नवांशहर तक अवैध शराब (Illicit Liquor) ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ के एएसआई राजिंदर कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ अवैध शराब सप्लाई करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

Punjab News: CIA पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

उक्त व्यक्ति की पहचान होशियारपुर के भवानी नगर निवासी बलदेव राज पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी निरीक्षक अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नवांशहर से बाईपास महलों होते हुए लंगरो जा रही थी, तभी सूचना मिली कि रोहित कुमार अपनी इनोवा कार में चंडीगढ़ की तरफ से लीची वाले बाग के पास अवैध शराब ले गया है।

उन्होंने तुरंत उक्त व्यक्ति की इनोवा कार को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। चेकिंग के दौरान वाहन से 40 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया। उसमें 480 बोतल शराब थी। जानकारी के अनुसार 40 पेटियों में 480 बोतल शराब थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ???

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *