SBI Loan EMI Landing Rate Hike – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, लोन लेना हुआ अब महंगा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 19 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। SBI Loan EMI Landing Rate Hike: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) ने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। बैंक ने अपने कर्ज की दर या मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद एसबीआई से लोन लेना महंगा होगा और ईएमआई (Loan EMI) पर ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। अब यदि आप लोन लेकर गाड़ी और घर खरीदना चाहते हैं तो आपकों अधिक ईएमआई चुकानी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

आपको बता दे कि स्टेट बैंक ने निधि आधिरित उधार की सीमांत लागत को 10 आधार अंकों बढ़ा दिया है। इसका असर अब यह होगा कि ऑटो और होम लोन जैसे लोन लेना महंगा हो गया है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 15 फरवरी 2023 से प्रभावी हो गई हैं। अब से EMI या मासिक किस्तें महंगी हो जाएंगी।

स्टेट बैंक ने कहा है कि एमसीएलआर दर को 7.85 प्रतिशत से 10 बीपीएस बढ़ाकर 7.95 कर दिया गया है जबकि एक महीने के एमसीएलआर रेट 8.00 प्रतिशत से 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.10 प्रतिशत कर दी गई है। तीन महीने की एमसीएलआर जनवरी के 8.00 फीसदी से बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दी गई है। छह महीने की एमसीएलआर पहले के एमसीएलआर पहले के 8.30 प्रतिशत से रिवाइज करके 8.40 प्रतिशत हो गई है।

बैंक ने कहा है कि एक साल की मैच्योरिटी के लिए नई दर 8.40 फीसदी से बढ़ाकर 8.50 फीसदी की जाएगी। दो साल की मैच्योरिटी वाली एमसीएलआर को 8.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 8. 60 प्रतिशत कर दिया गया है। तीन साल की मैच्योरिटी वाली एमसीएल आर को 8.60 से बढ़ाकर 8. 70 प्रतिशत कर दिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *