Fire News: पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 20 Feb 2023

डेली संवाद, उत्तराखंड। Fire News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित रुड़की शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पटाखा गोदाम में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। आग लगने के समय गोदाम में पांच लोग मौजूद थे। दमकल विभाग ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला लेकिन तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

यह घटना शहर के मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास की है। आग लगने से अफरातफरी मच गई है। तेज धमाकों के साथ गोदाम में आग लगी तो आसपास के मोहल्ले में भी भगदड़ मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने और आग बुझाने में जुटी है। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कुछ कर्मचारी अभी भी दुकान के अंदर फंसे हैं। वहीं गोदाम के मालिक इस घटना से सदमे में आ गए और उनकी भी तबीयत बिगड़ गयी। फॉरेंसिक टीम जांच करने के लिए रुड़की पहुंच गई है।

Video: ਹਰੇ-ਭਰੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦਾ ਕਤਲ ! ਪਾਰਕ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਹੜੱਪਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *