Kabaddi Tournament: दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला को समर्पित कबड्डी टूर्नामेंट रद्द

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 20 Feb 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Kabaddi Tournament: दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) को समर्पित कबड्डी टूर्नामेंट (Kabaddi Tournament) रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कबड्डी टूर्नामेंट रद्द करने के पीछे गैंगस्टर्स का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि प्रबंधन इस बात से इनकार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसका आयोजन हलवारा गांव में किया गया है। जहां कबड्डी कप में खेलने आई कबड्डी टीमों ने 4 मैच खेलकर अचानक मैदान में आने से मना कर दिया है। जिसके बाद इस टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बदमाशों ने टीमों को डरा धमका कर खेलने से रोका।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

उल्लेखनीय है कि शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट का 13वां कबड्डी कप दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की स्मृति में समर्पित किया गया। भारी नकद पुरस्कार राशि के अलावा इस कबड्डी टूर्नामेंट में सिद्धू मूसेवाला के दो पसंदीदा ट्रैक्टर 5911 बेस्ट रेडर और स्टॉपर को पुरस्कृत किया जाना था।

Video: ਹਰੇ-ਭਰੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦਾ ਕਤਲ ! ਪਾਰਕ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਹੜੱਪਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *