डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। खबर है कि पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई नेता आज भाजपा में शामिल हो गए है। इनमे कांग्रेस पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता विपन कुमार, कांग्रेस नेता मेजर सिंह, अकाली दल के सेठ सतपाल मल, आप नेता डॉ शिव दयाल माली, बसपा के नेता अनिल मिनिया, मनोज अग्रवाल, मॉडल टाउन मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।
इस मौके पर शेखावत ने कहा कि पंजाब में बीजेपी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और लोग बीजेपी की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा में लोगों की बढ़ती आमद से स्पष्ट है कि आगामी स्थानीय चुनावों में भाजपा की जीत होगी।
ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा अब अकाली दल से किसी तरह का चुनावी समझौता नहीं करेगी। क्योंकि राजनीतिक गठबंधन के दौरान भाजपा अकाली दल से पहले भी कई बार धोखे का शिकार हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
इससे पहले भी जालंधर में आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था, कांग्रेस के कई पूर्व नेताओं ने आप ज्वाइन कर ली थी। आज के इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता आदि मौजूद थे।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू