Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ धरना, 4 बजे तक बंद रहेगा ट्रैफिक

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। खबर है कि पंजाब मजदूर सफाई फेडरेशन के आमंत्रण पर नगर निगम कर्मचारियों व दमकल कर्मियों ने आज पीएपी चौक पर धरना दिया है। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप जालंधर-हाईवे पर यातायात रोक दिया।

जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शाम चार बजे तक धरना देने की रूपरेखा तैयार की गई। ऐसे में शाम चार बजे तक यातायात बंद रहेगा। धरना चंदन ग्रेवाल की अगुवाई में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द मांगों को स्वीकार करने की बात कही, अन्यथा उन्होंने संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी है। आपको बता दे कि इस धरने की कॉल चंदन ग्रेवाल ने कई दिन पहले दे दी थी।















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *