NIA Raid In Punjab: NIA की बड़ी कार्रवाई, पंजाब समेत आठ राज्यों के 70 ठिकानों पर Raid

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 413 शब्द|📅 21 Feb 2023

डेली संवाद, पंजाब। NIA Raid In Punjab: पंजाब में मंगलवार सुबह कई जगह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दबिश दी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज देश के आठ राज्यों में 70 से अधिक स्थानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में चल रही है।

यह छापे टेरर फंडिंग को लेकर गैंगस्टर और उनके करीबीयों के ठिकानों पर मारे गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह छापेमारी एक ही समय में कई जगहों पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि NIA को छह गैंगेस्टरों से पूछताछ के दौरान कई और गैंगेस्टरों की जानकारी मिली थी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि जिन गैंगेस्टरो के यह छापेमारी की जा रही है उनके दूसरे देशो में संपर्क है।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मिली जानकारी के अनुसार nia राष्ट्रीय जांच एजेंसी पंजाब के अलग अलग 30 जगहों पर छापेमारी कर रही है। आपको बता दे कि यह nia का गैंगस्टर पर छापेमारी का चौथा दौर है इससे पहले भी nia द्वारा कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। मोगा में आज गांव डल्ला में गैंगस्टर अर्श डल्ला और गांव मानूके गिल के रहने वाले गैंगस्टर हरप्रीत शर्मा उर्फ किंग दोवा के घर पर एन.आई.ए. द्वारा रेड की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

इसी के साथ ही मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा क्षेत्र में भी एनआईए की टीम ने दबिश दी। गिद्दड़बाहा में यूथ अकाली दल के नेता व ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खी किंगरा के निवास एवं फार्म हाउस पर दबिश दी गई। किंगरा का घर व फार्म हाउस एक साथ बना हुआ है। जहां टीम तड़के ही छापेमारी करने पहुंच गई। चर्चा है कि लखवीर सिंह किंगरा के गैंगस्टरों के साथ संबंध हैं।

NIA Raid In Punjab: NIA की बड़ी कार्रवाई, पंजाब समेत आठ राज्यों के 70 ठिकानों पर Raid

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *