Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट बैठक में भगवंत मान का बड़ा फैसला, कच्चे मुलाजिमों को …

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 21 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: मंगलवार को पंजाब मंत्रालय की बैठक (Punjab Cabinet Meeting) में अहम फैसले लिए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब के विभिन्न विभागों के 14,417 कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने का फैसला लिया गया है। पंजाब कैबिनेट ने खाद्यान्न नीति को भी मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

गौरतलब है कि पुनजब के विभिन्न विभागों के हजारों कच्चे कर्मचारी अकाली दल सरकार के समय से ही पक्के करने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे थे। इसके बाद पिछली कांग्रेस सरकार ने भी 36000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा की, लेकिन पक्का नहीं किया जा सका।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा से जुड़े कई अधिनियमों को भी लागू करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने FCI से मजदूरों की दिहाड़ी 25 फीसदी बढ़ाने की अपील की है। पंजाब सरकार कर्मचारी की बढ़ी हुई मजदूरी का 5 प्रतिशत और केंद्र सरकार 20 प्रतिशत का भुगतान करेगी। इसके अलावा गरीबों के लिए किफायती घर बनाने की नीति को मंजूरी दी गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *