Punjab Politics: मातृभाषा पंजाबी के लिए आप सरकार की दोगली नीति हुई बेनकाब: भाजपा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 461 शब्द|📅 21 Feb 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार द्वारा डॉ. सतबीर बेदी निवासी सिविल लाइन, दिल्ली को पंजाब शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्ति किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब पर पंजाबियों का अधिकार है, गैर-पंजाबियों या पंजाबी का ज्ञान ना रखने वाले गैर-पंजाबियों को पद और चेयरमैनीयां देना करोड़ों पंजाबियों के साथ सरेआम धोखा है।

गुप्ता ने कहा कि डॉ. सतबीर को पंजाबी पढ़ना-लिखना नहीं आता, जिसकी पंजाब भाजपा कड़ी निंदा करती है। जीवन गुप्ता ने जारी अपनी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, जो पंजाब के बच्चों और छात्रों के बीच पंजाबी की नींव सुनिश्चित करने वाला है, आज पंजाब सरकार ने उसकी कमान उसको सौंप दी है, जो पंजाबी पढ़ना-लिखना नहीं जानता।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में हर व्यक्ति, विद्यार्थी का काम पंजाबी में है, ऐसा आदमी पंजाबियों के साथ न्याय कैसे कर पाएगा, जिसे पंजाबी पढ़ना-लिखना नहीं आता? सिर्फ केजरीवाल के दिल्ली के चेहेतों को खुश करने के लिए ही दिल्ली से लाकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन लगाया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से पंजाब सरकार को कंट्रोल किया जा रहा है, भगवंत मान सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

उन्होंने कहा कि यह भी जानकारी मिली है कि वह अपने कुछ सहयोगी स्टाफ को दिल्ली से भी लाए हैं, जो कि और भी निंदनीय है।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के साथ मिलकर दिल्ली का आम आदमी पार्टी का नेतृत्व पंजाबियों का हक लूट रहा है। पंजाब के फैसले सिर्फ पंजाबियों को लेने चाहिए, दिल्ली वालों को नहीं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का पंजाबी भाषा के प्रति प्रेम तो मात्र दिखावा है, पंजाबी के प्रति भगवंत मान सरकार का रवैया सबके सामने स्पष्ट हो गया है। जीवन गुप्ता ने कहा कि ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी को पंजाबियों की काबिलियत पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग की कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में एक पंजाबी को नियुक्त किया जाना चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *