Delhi MCD Mayor Election: एमसीडी की बैठक जारी, मेयर चुनाव में अब तक 50 से ज्यादा पार्षदों ने डाला वोट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 439 शब्द|📅 22 Feb 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi MCD Mayor Election: लगातार तीन बैठकों से बने गतिरोध के बाद अब बुधवार को दिल्ली को मेयर मिल सकता है। दिल्ली एमसडी में वोटिंग शुरू हो चुकी है भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, सांसद हंस राज हंस और रमेश बिधुरी ने अपना वोट डाला है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी अपना वोट डाल दिया है। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर के हिसाब से पार्षदों की वोटिंग शुरू हुई है।

Delhi MCD Mayor Election: एमसीडी की बैठक जारी, मेयर चुनाव में अब तक 50 से ज्यादा पार्षदों ने डाला वोट

सांसदों के वोट डालने के बाद विधायक अपना वोट डाल रहे हैं। वोटिंग की प्रक्रिया डेढ़ घंटे तक चलेगी। आपको बता दे कि मेयर से लेकर उपमेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए कोई भी मनोनीत सदस्य (एल्डरमैन) मतदान नहीं कर सकेगा। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों का दवा है कि वह मेयर चुनने के लिए पूरी तरह तैयार है। सदन में वोटिंग शुरू होने से पहले तनातनी की स्थिति भी बन गई थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

आम आदमी पार्टी के पार्षद भाजपा विधायक के सदन में प्रवेश पर रोष जता रहे थे। जब आप विधायक सदन में घुसे थे तब उन्होंने विक्ट्री का साइन दिखाया। बता दें कि आप पार्षद शैली ओबराय और भाजपा पार्षद रेखा गुप्ता के बीच मेयर की कुर्सी को लेकर दंगल है। आप प्रत्याशी आशु ठाकुर ने चुनाव से पहले नाम वापस ले लिया था। सदन में पीठासीन पदाधिकारी सत्या शर्मा के आने के बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

Delhi MCD Mayor Election: एमसीडी की बैठक जारी, मेयर चुनाव में अब तक 50 से ज्यादा पार्षदों ने डाला वोट

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

आपको बता दे कि एमसीडी में महापौर के चुनाव तीन बार विफल हो चुके है जिसके बाद आज चौथी बार चुनाव हो रहे है। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी की इस सबसे अहम कुर्सी के लिए रेखा गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। शैली ओबेरॉय ईस्ट पटेल नगर से वार्ड पार्षद हैं जबकि रेखा गुप्ता शालीमार बाग से पार्षद हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *