Punjab News: कॉलोनियों के नाजायज नक्शे पास करवाने वाला पंजाब का कोलाइनाइजर गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 22 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नजदीकी एक बिल्डर को खरड़ से गिरफ्तार किया है। बिल्डर के मोहाली और खरड़ में कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। व्यक्ति की पहचान अंबिका ग्रुप के MD प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

सूत्रों के मुताबिक कॉलोनियों के नाजायज नक्शे पास करवाने के मामले में उसे पकड़ा गया है। विजिलेंस ने शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी नगर काउंसिल, खरड़ के प्रधान भी रह चुके हैं। उस समय भी प्रोजेक्ट्स में कई कोताहियां बरती गई थीं।

सूत्र बताते हैं कि बिल्डर प्रवीण कुमार का पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से पुराना रिश्ता बताया गया है। सूत्र बताते हैं कि जाली दस्तावेजों के आधार पर प्रोजेक्ट पास करवाए गए थे। पुलिस मामले में पूछताछ में जुटी हुई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *