डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilane Bureau) ने अपनी आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा (Brahm Mohindra) को 24 फरवरी को तलब किया है।
मोहाली स्थित विजिलेंस मुख्यालय में उनसे पूछताछ की जाएगी। विजिलेंस ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि महिंद्रा और उसके परिवार के सदस्यों ने पिछले छह साल में अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक खर्च किया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट
जिस कारण उन्हें 24 फरवरी को मोहाली के विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।विजिलेंस ने राज्य के राजस्व अधिकारियों को न्यू चंडीगढ़ में मोहिंदरा के फार्महाउस और अन्य संपत्तियों के रिकॉर्ड की पुष्टि करने के लिए पत्र लिखा है। विजिलेंस महिंद्रा के साथ विशेष ड्यूटी पर एक अधिकारी के रूप में काम करने वाले की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
यहां हम आपको बता दे कि मोहिंदरा कैप्टन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहै है। ब्रह्म मोहिंदरा से पहले 5 पूर्व मंत्री आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस के घेरे में हैं। वह साल 2022 तक स्वास्थ्य, स्थानीय निकायों, चिकित्सा शिक्षा और संसदीय मामलों के मंत्री थे।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू